
VIDEO: कोतवाली के अंदर सीज कर रखी बस में अचानक लग गई आग, अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
नोएडा। नोएडा का एक्सप्रेसवे थाना किसी ना किसी कारण आजकल चर्चा में बना रहता है, नया मामला सामने आया है जिसमें थाने में सीज करके खड़ी की गई बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।। घटना शुक्रवार 5 तारीख की है जब थाने में खड़ी स्कूल की बस में अचानक आग लगने से जलने लगी। उसको जलता देख थाने में तैनात पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बस जल कर खाक हो चुकी थी। इस घटना के बाद थाने की पुलिसकर्मियों हड़कंप मचा हुआ है। आग कैसे लगी या किसने लगाई, बस थाने पुलिस की सुपुर्दगी में थी, इस की क्षतिपूर्ति की भरपाई कौन करेगा। यह जांच का विषय है, लेकिन इस बारे में कोई भी अधिकारी बोलने तैयार नहीं है।
जानकारी के मुताबिक थाने में खड़ी धू-धू करके जल रही स्कूल बस सेक्टर 135 स्थित प्री मिलेनियम स्कूल की बस है। जिसे 25 मई को एआरटीओ ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के अंतरर्गत सीज किया था और थाना एक्सप्रेसवे को सुपुर्दगी में दिया था। 5 जून तारीख को जब भी आसमान पर बादल छाए हुए थे और नोएडा में हल्की बारिश हो रही थी, उसी दौरान इस बस में अचानक आग लग गई उसको जलता देख थाने में तैनात पुलिसकर्मी भागकर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन बस जल कर खाक हो चुकी थी। थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि यह बस उन्हें सीज कर एआरटीओ ने सौपी थी, इसलिए कि उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह से सुरक्षित रखते। इस मामले में पुलिस अधिकारी कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारियों से बार-बार पूछे जाने पर भी वह यह भी बताने को तैयार नहीं है इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है।
Updated on:
07 Jul 2019 02:29 pm
Published on:
07 Jul 2019 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
