
सूर्य ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि के लोगों को पूरे माह होगा धन लाभ
नोएडा। 16 नवंबर को सूर्य ने मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। इससे कई राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। मेरठ के ज्योतिषचर्या अंजु वत्स ने बताया सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से किन राशि के जातकों को लाभ होगा।
मेष- यह छात्रों के लिए काफी शुभ है। हालांकि, धन का व्यय कुछ ज्यादा होगा लेकिन ससुराल से लाभ भी मिलेगा। किसी नई व्यावसायिक योजना को मंजूरी मिल सकती है। राजनीतिज्ञों को भी सफलता मिलेगी जबकि स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
वृष- अगर आप कोई बिजनेस सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। किसी कांप्टीशन में भी सफलता का योग बनेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक लोगों के लिए भी यह शुभ रहेगा।
कर्क- शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी होगा। कारोबार में बरकत होगी। मित्रों संग यात्रा के भी योग बनेंगे। गंगा स्नान करना शुभ रहेगा।
सिंह- यह माह राजनीतिज्ञों के शुभ है। छात्रों को भी सफलता मिलेगी। कारोबार भी शुभ समाचार देगा। शासन तथा प्रशासन का सहयोग मिल सकता है।
तुला- इस माह धन के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। कारोबार में नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लेखन, पत्रकारिता तथा फिल्म से जुड़े जातक लाभान्वित होंगे।
वृश्चिक- इस माह कोई बिगड़ा कार्य बनेगा। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। संतान को सफलता मिलेगी। छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सफल रहेगा। राजनीति में नए अवसर मिलेंगे।
धनु- आपको धन लाभ हो सकता है। किसी बड़े समारोह में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान करेगा।
मकर- आईटी और बैंकिंग में काम करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। राजनीति करने वाले जातक लाभान्वित होंगे।
कुंभ- कारोबार में नए अवसर बनेंगे। इससे धन का आगमन होगा। मधुमेह परेशान करेगी। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों को फायदा होगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
मीन- इस माह आपको लाभ होगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को भी सफलता मिलेगी। फ़िल्म, लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों को यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।
Published on:
17 Nov 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
