22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल की ऐसी फोटो शेयर करने वाले अमित जानी ने तोड़ी थी मायावती की मूर्ति

हमेशा विवादों में रहने वाले राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष को एक बार फिर पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
amit jani latest news

amit jani latest news

नोएडा। हमेशा विवादों में रहने वाले अमित जानी को एक बार फिर सोमवार को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। इस बार मामला ताजमहल की एडिटेड फोटो फेसबुक पर शेयर करने का है। मेरठ निवासी राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को आगरा पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उस पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसका साथी मूेरठ का ही रहने वाला उपदेश राणा भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है क‍ि इससे पहले अमित जानी ने 23 अक्टूबर को ताजमहल के अंदर चालीसा का पाठ किया था।

Nikay chunav 2017: अब नेता नहीं कर पाएंगे ये काम

इससे पहले भी रह चुका है विवादाें में

ऐसा पहली बार नहीं है जब अमित जानी इस तरह से चर्चा में आया हो। इससे पहले भी कई बार वो लाइमलाइट में आ चुका है। उत्‍तर प्रदेश में सपा सरकार बनते ही जून 2012 में अमित जानी रातोंरात तब चर्चा में आया था जब उसने बसपा सुप्रीमो मायावती की अंबेडकर पार्क लखनऊ में लगी मूर्ती को तोड़ा था। बाद में उसने खुद को सपा का नेता बताया था। यह भी बताया जाता है क‍ि वह सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव का करीबी भी है। हाल ही में अमित जानी ने फेेसबुक पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो शिवपाल यादव के साथ देखा जा सकता है।

पूर्व विधायक नावेद मियां बोले- अब शुरू हुए आजम खां के बुरे दिन

कन्‍हैया कुमार व खालिद को दी थी मारने की धमकी

इसी साल अप्रैल में वो कश्मीरियों के खिलाफ विवादित पोस्टर लगवाने के मामले में भी विवाद में रहा था। इस केस में भी उसे जेल भेज दिया गया था। इतना ही नहीं वह पिछले साल जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार और उमर खालिद को हत्या की धमकी देने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।