नोएडा। पिछले कुछ समय से शरीर पर टैटू बनवाना का फैशन तेजी से चलन में आया है। बॉलीवुड, हॉलीवुड के सेलिब्रिटी हो, क्रिकेट और फुटबॉल स्टार्स हो या आम लोग, हर किसी के शरीर पर तरह-तरह के टैटू नजर आ जाएंगे। लड़कियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। अब इस क्षेत्र में युवा अपना करियर भी बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ अलीगढ़ निवासी रचित जादौन कर रहे हैं। 21 साल की उम्र में ही वह एक पेशेवर स्कैचर और एक टैटू आर्टिस्ट बन गए हैं। उनकी स्कैच बनाने की यात्रा तब शुरू हुई जब वह सिर्फ 7 साल के थे। वह अपने लक्ष्य और जुनून के प्रति इतने उत्सुक थे कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अपना स्कूल छोड़ दिया और स्केच व टैटू बनाने की कक्षाएं लीं।