scriptUP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार | Jaunpur Panchayat Election Results Updates actress Diksha singh Defeat | Patrika News
जौनपुर

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : जौनपुर के बक्शा वार्ड 26 से मिस फेमिना रनर दीक्षा सिंह (Diksha singh Election Defeat) को केवल 2000 मत मिले

जौनपुरMay 03, 2021 / 05:50 pm

Mahendra Pratap

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार

UP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार

जौनपुर. UP Panchayat Election Results 2021 Updates : यूपी पंचायत चुनाव मतगणना में आए रिजल्ट से अभिनेत्री दीक्षा सिंह (Diksha singh Election Defeat) को भी मायूसी मिली है। मॉडल और अभिनेत्री दीक्षा सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। जौनपुर के बक्शा वार्ड 26 से मिस फेमिना रनर दीक्षा सिंह को भाजपा नेता स्वर्गीय राजमणि सिंह की भतीजी श्रीमति नगीना सिंह ने हरा दिया। नगीना सिंह (Nagina Singh) को करीब सात हजार वोट मिले। दीक्षा को केवल 2000 मत मिले।
मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में रामफल वाल्मीकि प्रधान निर्वाचित, जानें कितने वोट मिले

पीएम मोदी आदर्श :- यूपी पंचायत चुनाव के लिए जौनपुर में जब से अभिनेत्री दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया था तभी से दीक्षा और बक्शा वार्ड 26 सभी के निगाहों में छा गया था। हर किसी को आज उत्सुकता थी कि दीक्षा सिंह जीती की नहीं। पर उनके समर्थकों के हाथ मायूसी लगी। दीक्षा सिंह ने चुनाव लड़ने के दौरान कहा था कि, गांव में विकास कोसों दूर है। चुनाव जीतने के बाद गांव में ही रहकर विकास का काम करूंगी। दीक्षा ने पीएम मोदी को अपना आदर्श बताया।
पिता कारोबार :- बक्शा ब्लाॅक के चितौड़ी गांव निवासी दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह का गोवा में कारोबार है। लंबे समय से उनका परिवार वहीं रहता है। वर्ष 2015 में फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रहीं दीक्षा पंचायत चुनाव में भागीदारी के लिए गांव आई थीं। दीक्षा सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या-26 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Home / Jaunpur / UP Panchayat Election Results 2021 Updates : मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह चुनाव हार गईं, बहुत ताकतवर है विजयी उम्मीदवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो