
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौजूद एक पान का खोखा इन दिनों खूब चर्चा में है। इस पान-मसाले के खोखे का एक महीने का किराया 3 लाख 25 हजार रुपए है। खोखा भी बाकायदा बोली लगाकर मिला है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक महीने की कमाई कितनी होती होगी कि इस पान के खोखे के लिए दुकानदार 3 लाख से ज्यादा का किराया चुकाने को तैयार हैं।
सोनू से बोली लगाकर जीता पान का खोखा
नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद इस पान के खोखे का साइज 7X7 है यानी 7 इंच चौड़ाई और 7 इंच लंबाई है इस पर पान, बीड़ी, गुटखा और सिगरेट मिलता है। यह खोखा सोनू ने बोली लगाकर जीता है। सोनू के पिता दिगंबर झा भी पिछले 25 सालों से नोएडा में पान की दुकान चला रहे हैं।
सोनू ने बताया, “नीलामी के समय एक शख्स ने 3 लाख 10 हजार की बोली लगाई थी। ऐसे में नीलामी जीतने के लिए उन्होंने 3 लाख 25 हजार की बोली लगा दी।
खोखा खुलने से पहले ही 14 महीने का एडवांस सोनू ने दे दिया
दिगंबर झा ने बताया, “जो काम मैं पिछले 25 साल से करते आया हूं। उसमें मेरा बेटा सोनू भी जरूर सफल होगा। मुझे अब इंतजार है कि जल्द से जल्द दुकान खुले और कारोबार चालू हो। आमदनी बढ़ाने के लिए हम खाने-पीने की भी कुछ चीजें रखेंगे। वैसे भी सिगरेट, पान और बीड़ी की बिक्री से कमाई अच्छी ही होती है।
दिगंबर झा ने आगे बताया, “दुकान चलाने से पहले ही सोनू ने 14 महीने का एडवांस किराया जमा कर दिया है। कई और दुकानें ऐसी हैं जिनके लिए लाखों रुपये की बोली लगी है। अब बस इस कमाई को इतना बढ़ाना है कि सवा 3 लाख रुपये का किराया चुकाने के बाद भी हम अपना प्रॉफिट बचा सकें।”
छोटी दुकानों का बेस प्राइस भी 27 हजार रखा गया
नोएडा सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट कारोबार के लिहाज से काफी अच्छी और ज्यादा कमाई करने वाली मार्किट मानी जाती है। यहां जब दुकानों की बोली लगाई जी रही थी उस समय छोटी-छोटी दुकानों का बेस प्राइज भी 27 हजार रुपये रखा गया था। खोखे की कीमत नीलामी में 10 गुना से भी ज्यादा लग गई।
Updated on:
25 Jan 2023 01:42 pm
Published on:
25 Jan 2023 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
