2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई लोगों की छीनी जिंदगी, आशियाने भी उजाड़े, मौसम विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट

देर शाम को आए महातूफान ने रात भर भरपाया कहर, कई जिलों में अंधेरे में लोगों ने गुजारी रात  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 14 May 2018, 8:41 AM IST

thunderstorm

नोएडा। कुछ दिनों की शांति के बाद महातूफान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपना रौद्र रुप दिखाया। खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रातभर जमकर तांडव मचाया। जिससे करीब 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तो कई लोगों घायल हो गए। वहीं मौसम विभाग ने आज भी तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: तूफान से यूपी के संभल में पूरा गांव जल कर स्वाहा, 50 से ज्यादा बच्चे लापता, प्रशासन में हड़कंप

देर शाम पश्चिमी यूपी में शुरू हुआ आंधी-तूफान का कहर रात भर जारी रहा। तेज धूल भरी आंधी ने बीती शाम यातायात की रफ्तार भी धीमी कर दी। नोएडा में मेट्रो लाइन के आगे पेड़ गिर जाने से घंटों मेट्रो रुट भी बाधित रही। जिसकी वजह से लोग मेट्रो के अंदर ही फंसे रहे। तेज हवा की रफ्तार 109 किमी प्रति घंटे रही। आंधी अपने साथ बारिश भी लेकर आई। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे सुबह से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालाकि तेज आंधी और बारिश की वजह से बिजली चले जाने के कारण कई जिलों में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:यहां आंधी आैर बारिश के बीच घंटों गुल रही बिजली

आंधी तूफान का सबसे ज्यादा तांडव संभल जिले में देखने को मिला। जहां तेज हवा से आग की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया। तूफ़ान से लगी आग में सौ से ज्यादा कच्चे घर जल कर राख हो गए। दो दर्जन से अधिक पशु इस अग्नि काण्ड में स्वाहा हो गए। कई लोगों की मौत की सूचना है जबकि पचास से अधिक बच्चों के लापता होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें: पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि कासगंज में पांच लोगों के, बुलंदशहर में तीन, गाजियाबाद और सहारनपुर में दो – दो लोगों के मरने की सूचना है। मैसम विभाग ने आज भी चेतावनी जारी की है। देर शाम को धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर कांडः मल्हीपुर राेड स्थित रामनगर गांव में तनाव की वजह से सिटी में रुके विकास कार्य एक कालाेनी के लाेगाें का रास्ता भी हुआ बंद