
नोएडा। Gold Silver Price Today 16th Oct 2019। पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है। (Today Gold Silver Rate) वहीं सोने के दामों में आए बड़े उछाल से आभूषण सराफा मार्केट में सन्नाटा सा पसर गया है।
सुनारों की मानें तो अब लोग आभूषण (Jewellery) बनवाने बहुत कम आ रहे हैं। जिसका कारण दामों में हुई बढ़ोतरी है। वहीं अगामी त्योहारों से पहले बुधवार को सोने-चांदी (Gold-Silver Rate) के दामों में गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद बुधवार को सोने का भाव 39090 रुपये (24 कैरेट) प्रति दस ग्राम रहा। वहीं चांदी 470 रुपये की गिरावट के साथ 47030 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं सराफा व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहार और शादी शुरू होने के बाद बाजार में फिर से ग्राहक आने शुरू होंगे।
देखें सोने-चांदी के भाव
Updated on:
16 Oct 2019 02:44 pm
Published on:
16 Oct 2019 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
