4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: दिन और रात में जहरीली हुई हवा, तापमान में गिरावट रुकने से बढ़ी परेशानी

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई फिर बढ़ा तापमान कम होने से स्मॉग में मिल सकती है राहत हवा रुकने के कारण स्मॉग बढ़ऩे के हुए आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Oct 2019, 12:40 PM IST

meerut

मेरठ। दिल्ली (Delhi) एनसीआर (NCR) और वेस्ट यूपी (West UP) के कई जनपदों में हवा जहरीली (Poisonous Wind) होती जा रही है। हवा रुकने और तापमान में कमी नहीं आने से सुबह और रात को हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। इस सीजन में कई जनपदों में एक्यूआई (AQI) उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञनिकों का कहना है कि इस समय तेज हवा और तापमान में कमी आनी जरूरी है, नहीं तो वायु प्रदूषण (Air Pollution) और बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में एटीएस ने संदिग्ध आतंकी दबोचा, पाकिस्तान में लंबी बातें करता था रोजाना

प्रमुख शहरों में ये है स्थिति

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के अनुसार कई प्रमुख शहरों में एक्यूआई बढऩे से लोगों की परेशानी बढ़ी है। इनमें मेरठ का एक्यूआई 324, गाजियाबाद का 308, लोनी देहात का 302, ग्रेटर नोएडा का 302, मुजफ्फरनगर का 290, मुरादाबाद का 285, दिल्ली का 270, बागपत का 272 और लखनउ का एक्यूआई 184 चल रहा है। खेतों में पराली और कई स्थानों पर कूड़ा-करकट जलाए जाने के कारण हवा गुणवत्ता खराब हो रही है। मेरठ में कुछ स्थानों पर यही सब होने के कारण यहां की गुणवत्ता इस सीजन में रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी का कहना है कि पराली और कूड़ा आदि जलाने को लेकर निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Diwali 2019: इस दीवाली से घर में झाड़ू इस समय पर लगानी शुरू कीजिए, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

तापमान में गिरावट नहीं

वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में हवा रुकने और दिन-रात के तापमान में गिरावट नहीं आने से गुणवत्ता और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि हवा बंद होने के कारण स्मॉग का असर ज्यादा दिख रहा है। अभी दिन के तापमान में और ज्यादा गिरावट की आवश्यकता है। इन दिनों अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश