
नोएडा। शहर में जाम और (Metro station) मेट्रो स्टेशनों पर लगी ऑटो और ई-रिक्शा वालों की भीड़ से निपटने के लिए (Traffic Police) यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है। जिसे कुछ दिनों में ही लागू किया जा सकता है। इसके तहत मेट्रो स्टेशन के आसपास खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या तय की जाएगी। उस से ज्यादा खड़े होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
इस तरह से व्यवस्थित होंगे ऑटो व ई-रिक्शा
जानकारी के अनुसार, जाम (Jaam) और सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी कतार को कम करने क लिए यातायात पुलिस (Traffic Police) मेट्रो स्टेशनों पर (Auto) ऑटो व ई-रिक्शा को दो चरणों में व्यवस्थित करेगी। इसमें पहले चरण में (Blue Line Metro) ब्लू लाइन के मेट्रो स्टेशन सिटी सेंटर, गोल्फ कोर्स, बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18,16, और 15पर इनकी संख्या निर्धारित की जाएगी। यातायात पुलिस इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों का आंकलन करा रही है। इन स्टेशनों पर किन-किन सेक्टरों से यात्री कहा के आते हैं यह आंकलन किया जा रहा है।
इस वजह से उठाया जा रहा है कदम
यातायात पुलिस द्वारा यह कदम शहर में लगने वाले जाम और मेट्रो स्टेशन के नीचे फैले (E-Rikshaw) ई-रिक्शा और ऑटो के जाल को हटाने के लिए उठाया जा रहा है। जिससे शहरवासी के साथ ही मेट्रो से उतरकर ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करने वाले लोग भी परेशान है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस जल्द ही ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की संख्या के साथ ही रूट फिक्स कर सकती है।
Published on:
28 Oct 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
