4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जानवर के बालों से बनाया जा रहा ब्रश, कही आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल- देखें वीडियो

Highlights इस जानवर के बालों से बने ब्रश पुलिस ने किये बरामद फैक्ट्री में काफी समय से चल रहा था ब्रश बनाने का काम नेवले के बालों से बनाये जा रहे थे पेंट ब्रश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Oct 2019, 6:57 PM IST

बिजनौर। शेरकोट क्षेत्र में वाइल्डलाइफ की टीम ने वन विभाग और बिजनौर पुलिस के साथ मिलकर सामूहिक रूप से कई ब्रश फैक्ट्रियों पर छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नेवलों के बाल से बने कई ब्रश को बरामद किया है। पुलिस ने इस छापेमारी में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में ब्रश बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शेरकोट थाना क्षेत्र में कई जगह पर ब्रश फैक्ट्री में पेंट ब्रश बनाने का काफी समय से कार्य किया जा रहा था। वाइल्डलाइफ विभाग और वन विभाग सहित पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नेवले के बाल से फैक्ट्रियों में ब्रश बनाये जा रहे हैं। इसको लेकर सामूहिक रूप से छापेमारी कर नेवले के बाल से बने ब्रश को भारी तादाद में टीम ने बरामद किया है। इस काम को कर रहे पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि कई लोगों से पूछताछ अभी जारी है। इस छापेमारी के दौरान ब्रश फैक्ट्री के मालिक और फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।