script#Jobs यूपी पुलिस दारोगा भर्ती 2019: हजारों पदों पर भर्ती अक्टूबर में, यहां देखें 2011 के परिणाम | UP Police SI Recruitment 2019 post will be start in october | Patrika News

#Jobs यूपी पुलिस दारोगा भर्ती 2019: हजारों पदों पर भर्ती अक्टूबर में, यहां देखें 2011 के परिणाम

locationनोएडाPublished: Sep 21, 2019 05:26:58 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- 5,623 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर में शुरू होगी प्रकिया – 2011 में दरोगा के पदों पर हुई सीधी भर्ती के परिणाम घोषित- पुलिस व पीएसी में सिपाहियों के 49568 पदों के परीक्षा परिणाम भी अक्टूबर में जारी होंगे

police_sub_inspector_exam.jpg
नोएडा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (UP Police SI Recruitment 2019) में 5,623 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर में प्रकिया शुरू करने जा रहा है। UPPRPB की मानें तो सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 5623 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन अक्टूबर में मांगे जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस व पीएसी में सिपाहियों के 49568 पदों पर जनवरी में हुर्इ लिखित परीक्षा के परिणाम भी अक्टूबर में ही घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही अगले चरणों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा का कहना है कि पीएसी में सिपाही के 18208 पदों व पुलिस में सिपाही के 31360 पदों यानी 49568 पदों पर भर्ती के लिए 27 व 28 जनवरी 2019 में लिखित परीक्षा का अायोजन किया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 19,38,643 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा के परिणाम अक्टूबर में घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही अगले चरण यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 5623 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने काटा इस आदमी का चालान तो बदले में इसने उड़ा दी पूरे थाने की नींद, ऐसे लिया बदला

इस तरह होगा चयन

– लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच व शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
– इसमें पास होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
– यह सीधी भर्ती है इसलिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा।
– फाइनल मेरिट सूची लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के अनुसार जारी होगी।
यह भी पढ़ें

New Motor Vehicle Act के बाद अब सड़कों पर दिखे ये वाहन तो भरना होगा 10 हजार का जुर्माना

2011 में दरोगा के पदों पर हुई भर्ती के परिणाम घोषित

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2011 में दरोगा के पदों पर की गई सीधी भर्ती के रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड ने पास होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है। इस परीक्षा में कुछ अभ्यर्थी ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो पाए थे। इसी तरह कई चिकित्सा एग्जाम के अलावा चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन में भी फेल हुए थे। इस कारण 607 पद खाली रह गए थे। इसी प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे वाले 226 पद भी खाली रह गए थे।
इस खबर पर कमेंट करने के लिए यहां क्लिक करें

कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के परिणाम भी जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड ए) के बैकलॉग पदों पर सीधी भर्ती 2017 के नतीजे भी बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 666 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें अन्य कैटेगिरी के साथ 133 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो