11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather News Updates : ठंड ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather News Updates : मौसम विभाग ने अनुसार, इससे पहले 1980 में 22 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व था। उस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। 41 साल बाद आज 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री तक पहुंच गया।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Nov 20, 2021

up-weather.jpg

नोएडा. इस बार कार्तिक पूर्णिमा का दिन पिछले 41 साल के दौरान सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर के दिन सर्दी ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। दिल्ली एनसीआर समेत समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिसके चलते ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अनुसार, इससे पहले 1980 में 22 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व था। उस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

41 साल बाद आज 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री तक पहुंच गया। यानी कार्तिक पूर्णिमा 41 साल में सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिन में तापमान में और अधिक कमी आएगी और सर्दी अपने पूरे शबाब पर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: शिमला, नैनीताल और वैष्णो देवी जैसा पश्चिमी यूपी के जिलों का मौसम, लगातार गिर रहा तापमान

रात के समय अधिक सर्दी

फिलहाल मेरठ की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। राम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तक पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी से इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

इन आठ जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज दिल्ली एनसीआर समेत यूपी के कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने स्याना, जहांगीराबाद, शिकारपुर (बुलंदशहर), संभल, अतरौली, खैर, इगलास (अलीगढ़), कासगंज, बदायूं, नंदगांव, बरसाना, राया (मथुरा) हाथरस, एटा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश या बूंदा-बांदी के आसार जताए हैं।

बच्चे और बुजुर्ग रहे सचेत

वहीं चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। मौसम में ये बदलाव और बढ़ती ठंड बुजुर्गों और बच्चों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने खुद ही सतर्कता बरतनी होगी। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को मॉर्निंग वॉक पर नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर बाहर जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- शनिवार को भी हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 24 नवंबर से तेजी से बढ़ेगी सर्द और गलन