26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: नोएडा में हल्की बारिश ने बढ़ाई गलन, IMD ने जारी किया कोहरे का नया अलर्ट

UP Weather: नोएडा के कई इलाकों में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली। हल्की बारिश के बाद से ठंड में इजाफा भी देखा जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी जोर पकड़ती दिखाई दे रही है।

2 min read
Google source verification
noida weather

UP Weather: नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी और अब इसके असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

ठंडी हवाओं का असर

उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आने वाली ठंडी हवाओं और एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने नोएडा समेत पश्चिमी यूपी में ठंड को और बढ़ा दिया है। बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच रविवार को दिन में भी ठंड का असर महसूस किया गया। ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।  

तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: शाकाहारी परिवार को परोस दिया चिकन, फैमिली ने रेस्टोरेंट पर लगाया धर्म भ्रष्ट करने का आरोप, मचा बवाल

यह भी पढ़ें: राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत पुरे महाराष्ट्र को ब्रजेश पाठक ने किया आमंत्रित

बारिश और ठंड के चलते लोग घरों से कम निकल रहे हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक ठंड का असर साफ दिखाई पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड ने मौसम को और सख्त बना दिया है जिससे बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

IMD के जारी किए गए इस मानचित्र से समझिए बारिश की स्थिति: