
UP Weather Update
UP Weather Update: प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम बदल गया है। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली तो वहीं बारिश के बाद बढ़ी उसम से लोग परेशान भी हुए। लखनऊ सहित अन्य जिलों में छह से आठ डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं।
कानपुर और एनसीआर में भी शनिवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम ने शहर में अच्छी वर्षा कराई। लगभग 1 घंटे के दौरान 8.4 मिली मीटर की बारिश हुई है। 24 घंटे में 9 मिली मीटर की बारिश को खेती के लिए अच्छा माना जा रहा है। इससे धान की फसल के लिए खेत में बीजों की बुवाई की जा सकेगी। शहर के मौसम में अप्रत्याशित बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है।
1 जून तक रहेगा मौसम सुहाना
गुरुवार की रात से शुरू हुई छिटपुट बारिश शुक्रवार की सुबह तक जारी रही। शनिवार को भी इसका असर नजर आया। बारिश के चलते राजधानी के अधिकतम तापमान में लगभग 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के कुछ जगहों पर एक जून तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जगहों पर तेज धूप से पारा चढ़ेगा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।
राजधानी लखनऊ में भी दो डिग्री तापमान में कमी आई और पिछले 24 घंटे में यहां अधिकतम तापमान 38.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवा से बागवानी और खड़ी फसलें प्रभावित होंगी। साथ ही जर्जर इमारतों, कच्चे घरों और झोपड़ियों को आंशिक नुकसान हो सकता है। पेड़ गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
विभाग ने आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और मथुरा में तेज बारिश और आधी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, बिजनौर, देवरियां, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, संत कबीर नगर, संभल, सहारनपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती और उन्नाव में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 दिनों तक होगी बारिश
बता दें कि बीते कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही थी। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था। झांसी और मथुरा में तापमान करीब 46 डिग्री हो गया था। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Published on:
27 May 2023 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
