
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है। यूपी के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के बीच मकान ढहने के साथ ही बिजली आफत का सबब बनी हुई है। इस दौरान विभिन्न घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन, राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि बारिश के चलते हुई घटनाओं में अलीगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में दो, प्रयागराज में तीन, फर्रुखाबाद, जालौन और कौशांबी एक-एक व्यक्ति की जान गई है। इसके साथ ही यूपी के कई जिलों में फिलहाल बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने यूपी समेत आधा दर्जन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बारिश के कहर के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के जिलों में 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्य प्रदेश और उसके आसपास चक्रवातीय दबाव बन रहा है। ट्रफ लाइन भी एमपी से बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र की तरफ चल रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी पूरी तरह से सक्रिय है। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत आधा दर्जन राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
जानें अपने शहर के मौसम का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। जबकि बरेली जिले के लिए मौसम विभाग ने अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, बांदा आदि जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान के आसार जताए हैं।
बाढ़ प्रभावित लोगों को दो दिन में खाद्यान्न बांटे : सीएम योगी
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को गोरखपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को दो दिनों के अंदर बाढ़ प्रभावित लोगों तक खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश जारी किए थे।
Published on:
24 Sept 2022 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
