19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

… तो इसलिए बदल गई यूपी पुलिस की वर्दी

यूपी पुलिस के जवान फिर पहनेंगे 10 साल पुरानी ड्रेस, खाकी नहीं नीली वर्दी में आएंगे नजर  

2 min read
Google source verification
UP Police Dress Code

up police

नोएडा. यूपी में सरकार बदलने का असर ट्रैफिक पुलिस की पैंट पर भी नजर आ रहा है। यही कारण है कि पिछले दस साल से सत्ता में पार्टी बदलने के कुछ दिन के बाद ही ट्रैफिक पुलिस की वर्दी बदल दी जाती है। इसका ताजा उदाहरण भाजपा सरकार में देखने को मिला है। योगी सरकार बनने के बाद गुरुवार को डीजीपी ने ट्रैफिक पुलिस की खाकी बदलने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार भाजपा सरकार ने भी बसपा सरकार के कार्यकाल जैसी वर्दी लागू कर दी है।

वर्दी बदलने का अधिकारियों ने बताया ये कारण

वर्दी बदलने के आदेश के साथ ही डीजीपी मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी लोक शिकायत विजय सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान हर समय चौराहों आैर बजारों में लोगों के बीच रहते हैं। एेसे में उनकी एक अलग पहचान हो, वह हमेशा सुव्यवस्थित दिखे। इसलिए प्रेदश के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी बदली गर्इ है। एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की वर्दी में में नीली पैंट आैर कैप शामिल हो जाएगी।

क्या कहना है सपा नेता का...

सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अवाना ने कहा कि सरकार का ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की वर्दी बदलना उनकी मंशा पर सवाल या निशान खड़ा करता है। जो की पूूूूरी तरह गलत है। खाकी वर्दी से हर आदमी को पता चलता है कि यह पुलिस है। लोग उसको सीरियस लेते हैं। नीली वर्दी, गार्ड से लेकर स्कूली बच्चे तक पहनते हैं। एेसे में लोग गंभीरता से नहीं लेते। वर्दी बदलने का यह फैसला सिर्फ आैर सिर्फ बजट पर पैसा खराब करना है।

बसपा, सपा आैर अब भाजपा कार्यकाल में बदली वर्दी

आपकों बता दें कि यह पहली बार नहीं जब ट्रैफिक पुलिस वर्दी बदलने के आदेश हुए हैं। यह सिलसिला 2007 में बसपा सरकार के आने के बाद से जारी है। 2007 में बहुजन समाज पार्टी ने यूपी में सरकार बनाने के कुछ दिन बाद ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की वर्दी बदल दी थी। उससे पहले ट्रैफिक पुलिस की वर्दी सफेद थी। बसपा सरकार ने इसमें हेड कांस्टेबल आैर कांस्टेबल की पैंट आैर टोपी को सफेद से बदलकर नीली कर दिया था। वहीं 2012 में समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार बनते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलवा करते हुए उनकी पैंट आैर कैप नीली से खाकी कर दी थी। इसके बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में बदलवा करते हुए हेडकांस्टेबल आैर कांस्टेबल की पैंट आैर कैप को खाकी से बदलकर नीला कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग