
नोएडा. रोज-डे के साथ ही शुक्रवार को वैलेनटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी को वैलेनटाइन डे मनाया जाएगा। पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि विभिन्न देशों में वैलेनटाइन डे को कई नामों से जाना जाता है। वहीं, भारत में वैदिक काल से ही इसे 'वसंतोत्सव' के नाम जाना जाता है। पंडित जी बताते हैं कि यूं तो आजकल के युवा अपने तरीके से इस दिन को मनाएंगे, लेकिन अगर वह अपनी राशि के अनुसार अपने पार्टनर को फूल या उपहार देंगे तो दोनों के जीवन में खुशहाली आएगी। आइये जाने राशि के अनुसार अपने पार्टनर को क्या उपहार देना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोग लाल, ऑरेंज या सिंदूरी रंग फूल के साथ इन्हीं रंगों के चित्र वाले ग्रीटिंग कार्ड या वस्तुएं भेंट करें। पार्टनर से मिलने से पहले भगवान गणेश या हनुमान जी की इन्हीं रंग के फूलों से पूजा करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक सफेद रंग या अन्य हल्के रंगों के फूल के साथ इन्हीं रंगों के कार्ड या वस्तुएं उपहार में दें। मुलाकात से पहले मां सरस्वती की पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग एेसे फूल उपहार में दें, जो हरे रंग की पत्तियों से घिरें हों। सुबह सबसे पहले मां शाकम्भरी की पूजा करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक सफेद रंग के फूल के साथ इन्हीं रंगों के कार्ड या वस्तुएं उपहार में दें। सुबह सबसे पहले मां लक्ष्मी की पूजा करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग लाल रंग के फूल आदि उपहार में दें। साथी से मुलाकात से पहले भगवान राम को पुष्प अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग सफेद, तोतापरी व हरे रंग के पुष्प गुच्छ उपहार में दें। सबसे पहले मां अन्नपूर्णा की पूजा करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक सफेद, क्रीम या हल्के रंग वाले पुष्प गुच्छ उपहार में दें। साथ ही मां लक्ष्मी को इन्हीं रंग के फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग लाल, ऑरेंज रंग के फूल उपहार में दें। इन्हीं रंगों के फूलों से भगवान गणेश की पूजा करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक पीले या क्रीम रंग के फूल उपहार में दें। भगवान गणेश को इन्हीं रंगों के फूल चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक आसमानी, नीले या जामुनी रंग के फूल या कार्ड भेंट करें। इन्हीं रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आसमानी या नीले रंग के फूलों का गुच्छ उपहार में दें। शनिदेव को इन्हीं रंग के फूल अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातक पीले, क्रीम या ऑरेंज रंग के फूल या वस्तुएं उपहार में दें। मां दुर्गा की पूजा करें।
Published on:
07 Feb 2020 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
