
Supertech twin tower case : नोएडा के सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट सोसायटी में बने अवैध ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) ध्वस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इनके ध्वस्तीकरण करने का कार्य काफी तेजी पर है। लेकिन, अवैध ट्विन टावर को ध्वस्त करने के दौरान डिमॉलिशन के एक्सपर्ट इंजीनियर के सामने नित्य नई मुसीबतें आ रही हैं। नई मुसीबत है ट्विन्स टावर के बेसमेंट में भरा हुआ पानी है। ट्विन्स टावर के बेसमेंट में पानी भरने से इंजीनियरों की परेशानी बढ़ गई है। इंजीनियर्स का कहना है कि बेसमेेंट के पानी का सुखना बहुत जरूरी है। हालांकि पानी नहीं निकलनने की स्थिति में वैकल्पिक प्लान बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी को ट्विन टावर ध्वस्त करने कीी जिम्मेदारी दी गई है। उसके डिमॉलिशन एक्सपर्ट इंजीनियर इस कार्य में जुटे हुुए हैं। आगामी 14 मई तक ट्विन्स टावर की 43 मंजिला इमारत को ध्वस्त किया जाना है। जिसके लिए विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन, इन टावरों को तोड़ने के दौरान एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ट्विन्स टावर के बेसमेंट में पानी भरने से इंजीनियरों की परेशानी बढ़ गई है। इंजीनियर दो दिन से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पंपसेट लगाकर पानी निकालते ही बेसमेंट में फिर से पानी भर जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चला पाया है कि बेसमेंट में पानी कहां से आ रहा है। इंजीनियरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है।
200 से अधिक मजदूर जुटे दिवार तोड़ने में
एडिफिस कंपनी करीब एक माह से ट्विन टावर गिराने की तैयारी कर रही है। 200 से अधिक मजदूर टावर के फ्लैटों के अंदर और बाहर की दीवारें तोड़ने में जुटे हैं। इससे निकले हुए मलबे को टावर के बेसमेंट में भरना था। मगर जब बेसमेंट में काम करने की बारी आई तो पता चला कि उसमें एकाएक कहीं से पानी भर गया है। पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। इंजीनियरों की टीम ने बेसमेंट में पंपसेट लगाकर पानी बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी पानी को बाहर निकालने में कितना समय लगेगा इसका पता नहीं है। पानी का स्तर कम नहीं होने से इंजीनियरों की परेशानी बढ़ गई है। प्लान के अनुसार, सोमवार से बेसमेंट में मलबा भरने की तैयारी थी। पानी नहीं निकलने से इंजीनियर वैकल्पिक प्लान बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
21 मंजिल तक विस्फोट के स्थान चिन्हित
इंजीनियरों की देखरेख में ट्विन टावर के 21 मंजिल तक विस्फोटक लगाने के लिए निशान बना दिए गए हैं। जल्द ही पूरे टावर पर निशान लगा दिए जाएंगे। कंपनी की ओर से दीवारों की पेंटिंग भी कराई जा रही है। इस पर अहम दिशा निर्देश लिखे जाएंगे।
Published on:
13 Mar 2022 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
