
नोएडा। भारी गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इसकी वजह मौसम विभाग द्वारा हल्की बूंदा बांदी के साथ ही यूपी के इन जिलाें में भारी बारिश की चेतावनी देना है। metrology department ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो तीन दिन हल्की, उसके बाद तेज बारिश हो सकती हैं। इससे उमस कम होने के साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।
इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं हवा में नमी का स्तर 51 से 92 फीसद रहा। metrology department के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहे। वहीं हल्की बारिश हुई। वहीं, डा. केजे रमेश (पूर्व महानिदेशक, मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार , तापमान में वृद्धि की वजह जलवायु परिवर्तन ही सामने आ रही है। इसी की वजह गर्मी, सर्दी और बरसात चरम पर पहुंच रही है।
अगले दो दिनों तक हो सकती है बारिश
वहीं मौसम विभाग की माने तो शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए वाहन चालकों को भी संभलकर चलने की नसीहत दी गई है। वहीं बारिश से तापमान घटने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं नाेएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत समेत वेस्ट यूपी े अन्य जिलाें में बारिश की संभावना है।
Published on:
23 Aug 2019 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
