25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड का कहरः सर्दी ने तोड़ा पिछले 120 साल का रिकॉर्ड, बढ़ सकती हैं स्कूलाें की छुट्टियां

Highlights- नोएडा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा- मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान- स्‍कूली बच्‍चों को हो रही सबसे अधिक परेशानी

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Dec 28, 2019

cold.jpg

नोएडा. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में ठंड का कहर जारी है। वहीं, नाेएडा एनसीआर की बात करें तो न्यूनतम तापमान ने पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नोएडा (Noida) में जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों आने वाले दिनों में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके चलते स्कूलाें की छुट्टियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- शीत लहर का प्रकोप: दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के नोएडा में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान ने पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नोएडा में शुक्रवार को न्‍यनूतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। स्‍काईमेट वेदर के महेश पलावत का दावा है कि ठंड ने दिसंबर में 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 1901 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, शनिवार की सुबह 11 बजे करीब 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुसिबतें बढ़ा दी हैं।

नोएडा में सबसे अधिक परेशानी स्‍कूली बच्‍चों को हो रही है। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीबन सभी जिलों में छुट्टियां कर दी गई हैं, लेकिन नोएडा में अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। महेश पलावत ने बताया कि नए साल की शुरुआत में हल्की बारिश के साथ आेले गिर सकते हैं। वहीं, गाजियाबाद (Ghaziabad) की बात करें तो यहां शुक्रवार को न्‍यनूतम तापमान 4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बता दें कि गाजियाबाद में ठंड के कहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 28 दिसंबर तक छुट्टियां कर दी गई हैं।

वहीं, मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बात करें तो यहां शनिवार सुबह 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर मौसम विज्ञान केंद्र के पान सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। उनका कहना है कि कुछ दिन में जिले का तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच सकता है। कुछ ऐसा ही हाल शामली (Shamli) और सहारनपुर (Saharanpur) में देखने को मिल रहा है। सहारनपुर में अनिश्चितकाल के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, मेरठ (Meerut) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 30 और 31 दिसंबर को कोहरा पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: 1.7 डिग्री पहुंचा पारा, नए साल की शुरुआत में हो सकती है 'बर्फबारी'