11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हफ्ते रहेगा मौसम का एेसा हाल, बारिश के साथ गिर सकता है तापमान

- मौसम विभाग ने दी चेतावनी, बीमारी बढ़ने का भी डर

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Mar 01, 2019

DEMO PIC

इस हफ्ते रहेगा मौसम का एेसा हाल, बारिश के साथ गिर सकता है तापमान

नोएडा।जहां फरवरी माह में ही सर्दी खत्म होने के साथ ही गर्मी शुरु हो जाती हैं।वहीं इस बार ठंड से जल्द छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं।इसकी वजह मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में मार्च के पहले हफ्ते में बारिश आैर तापमान गिरने की आशंका जाहिर करना हैं।एेसे में ठंड कम होने की जगह बारिश आैर ठंडी हवाआें की वजह से तापमान गिर सकता हैं।इससे ठंड बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरः अचानक मंडप के बाहर से भाग गया दूल्हा, जानिए क्यों- देखें वीडियो

पूरे हफ्ते एेसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के बाद अब मार्च के पहले हफ्ते में बारिश आैर कोहरे की संभावना बनी हुर्इ हैं।इसकी वजह तेज ठंडी हवा के चलते तापमान का गिरना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी 5 मार्च तक बारिश आैर ठंडा का मौसम बना रहेगा।शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।वहीं शनिवार को सुबह आैर देर शाम कोहरा भी आएगा।इसके बाद शनिवार से सोमवार तक फिर बारिश के आसार बने हुए हैं।मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के आखिरी में इस तरह का मौसम आमतौर पर नहीं देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- बारिश आैर आेले से फसल हुर्इ बर्बाद, किसान का हुआ एेसा हाल- देखें वीडियो

इस मौसम में बढ़ जाती हैं ज्यादातर बीमारियां

दिन में गर्मी आैर रात में अचानक तापमान के गिरने आैर ठंड बढ़ने से बच्चे आैर बुजुर्ग बीमारी के शिकार हो रहे हैं।एेसे में बुजुर्ग आैर बच्चों का इस मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसकी वजह सुबह आैर देर रात में तापमान अचानक ही नीचे गिरा आैर दोपहर के समय तेज गर्मी होना है।