
UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है। अगले 48 घंटों के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से पुरवाई चलेगी। इससे तापमान बढ़ेगा व बारिश की संभावना बन रही है। इसके असर से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पूर्वानुमानों के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम लगभग स्थिर रहा। दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। दोपहर में धूप में तपिश रही। रात में सर्द हवा में ठंडक का अहसास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान, पहले पछुआ फिर उसके बाद 23 दिसंबर से पुरवाई चलेगी। अगले दो दिन पछुआ के असर से प्रदेश में रात के पारे में 1 डिग्री तक की गिरावट आएगी। साथ ही, 26 से 28 दिसंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
आज यानी 21 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 22 और 23 दिसंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, रात/सुबह के समय कोहरा रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Published on:
21 Dec 2024 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
