2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला तस्कर दिल्ली-एनसीआर के गैंगों को सप्लाई करती थीं देशी पिस्टल, दो महिलाएं गिरफ्तार

महिला तस्कर दिल्ली-एनसीआर में पिस्टल की सप्लाई करतीं थी। ये महिलाएं मध्य प्रदेश से देशी पिस्टल यूपी के रास्ते लेकर दिल्ली एनसीआर में दाखिल होती थी। महिला तस्कर अब तक 200 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
Noida crime news

दिल्ली-एनसीआर के गैंगों को देशी पिस्टल सप्लाई करने वाली महिला हथियार तस्कर पुलिस की हिरासत में।

दिल्ली-एनसीआर में पिस्टल सप्लाई करने वाली दो महिला तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिला तस्कर बुलंदशहर जिले की रहने वाली हैं जो नोएडा के रास्ते दिल्ली में देशी पिस्टल लेकर जाती थीं और मोटी कीमत पर बदमाशों को बेचने का काम करती थीं।


हथियार सप्लाई करने वाले महिलाओं के गैंग का स्पेशल सेल ने खुलासा किया है। महिलाओं का ये गैंग पिछले दो साल से 200 से अधिक पिस्टल दिल्ली एनसीआर में खपा चुका है। हर ट्रिप के बाद महिला हथियार तस्करों को अच्छी रकम मिलती थी। दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले महिला गैंग से स्पेशल सेल के अधिकारियों ने पूछताछ की है। जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नाजिमपुरा, भूड़, बुलंदशहर, यूपी निवासी चंचल और गांव अनहेड़ा, अगौता, बुलंदशहर, निवासी विकांशा के रूप में हुई है। महिला हथियार तस्करों से 10 पिस्टल बरामद हुई हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों हथियार तस्कर महिलाओं ने बताया कि वह विकांशा के मामा सोनू चौधरी के आदेश पर मध्य प्रदेश के खारगोन से हथियार दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रही थीं। पिछले दो सालों से वह 200 से अधिक पिस्टल यहां सप्लाई कर चुकी हैं। हर ट्रिप के बाद उनको अच्छी रकम मिल जाती थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि उनकी टीम को लगातार सूचना मिली रही थी कि दिल्ली-एनसीआर के बदमाश मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों से पिस्टल और तमंचे खरीद रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इनकी जानकारी जुटाना शुरू की गई।


यह भी पढ़ें : मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, दौराला के गांव इकलौता में खुशी की लहर

पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार, एसीपी अत्तर सिंह व इंस्पेक्टर शिवकुमार समेत अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान एक अक्तूबर को टीम को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के खारगोन से हथियार लाकर सप्लाई करने वाली दो महिलाएं रात के समय एमबी रोड-सूरजकुंड के पास आने वाली हैं। फौरन महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक टीम का गठन कर दिया। बाद में दोनों को दबोच लिया गया।