3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Teacher Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में 13000 शिक्षक पदों के लिए निकली भर्ती, BEd वाले नहीं कर सकेंगे आवेदन, जानें जरुरी डिटेल्स

MP Teacher Bharti 2025: इस भर्ती में केवल D.El.Ed डिग्रीधारी को पात्र माना गया है। B.Ed डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

2 min read
Google source verification
MP Teacher Vacancy 2025

MP Teacher Vacancy 2025(Image-Freepik)

MP Teacher Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13,089 पद भरे जाएंगे। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं।

MP Teacher Vacancy 2025: आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई 2025 से 6 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक उम्मीदवार को सभी पदों के लिए एक ही आवेदन करना होगा। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के 31 अगस्त 2025 से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक चलेगी।उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचनाहोगा।

MP Teacher Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक वेतन के तौर पर 25,300 रूपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक डिटेल जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

MP Teacher Eligibility: ये होनी चाहिए योग्यता


अभ्यर्थी ने MP TET (2020 या 2024) पास किया हो।
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय D.El.Ed डिप्लोमा या 50% अंकों के साथ 12वीं पास और प्रारंभिक शिक्षा में चार वर्षीय B.El.Ed डिग्री या ग्रेजुएशन के साथ प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इस भर्ती में केवल D.El.Ed डिग्रीधारी को पात्र माना गया है। B.Ed डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।

MP Teacher Bharti 2025: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

1 जनवरी 2025 के अनुसार सामान्य श्रेणी के लिए उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है ,वहीं महिला उम्मीदवार (MP निवासी) के लिए अधिकतम 45 वर्ष और आरक्षित वर्ग/दिव्यांग (MP निवासी) के लिए यह अधिकतम 45 वर्ष तय किया गया है।