
Ladli Behna Yojna : मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना देशभर में लोकप्रिय है। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एमपी सरकार की इस बेहद महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिल रहा है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं, जो योजना की पात्र हैं लेकिन किसी कारणवश या तो उनके फॉर्म रिजेक्ट हो गए या फिर वो समय सीमा पर इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाई। इन महिलाओं को अब पोर्टल खुलने का इंतजार है।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि लाड़ली बहना स्कीम में आवेदन करने से पहले किन दस्तावेज की जरूरत होगी, क्योंकि बिना इन दस्तावेज के 1250 रुपए की राशि का लाभ नहीं मिल सकेगा। यहां जानें पोर्टल खुलते ही आपको किस डॉक्यूमेंट की होगी सबसे ज्यादा जरूरत…।
28 जनवरी 2023 में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। पहले योजना के लाभार्थियों को 1000 रूपए ही मिलते थे लेकिन बाद में 250 बढाकर इसकी राशि 1250 रूपए कर दी गई। ये पैसे हर महीने डाइरेक्ट महिलाओं के बैंक खाते पहुंच जाते है।
Updated on:
23 Sept 2024 01:30 pm
Published on:
23 Sept 2024 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
