
नगर निगम : बुधवारा बाजार स्थित तिराहे पर बाइकर्स को नोंच-नोंच कर घायल कतरा कुत्ता
शहर के बीच तिराहे, चौराहे से लेकर गलियों में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। नगर निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए है। बधिया केंद्र में कचरा डंप हो रहा है। शहर में हर रोज कुत्तों से परेशान लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर में एक दिन पहले पंसारी गली के तिराहे पर एक मिनट में बीच शहर तिराहे पर छह बाइकर्स को नोंच-नोंच कर किया घायल, सीसीटीवी कैमरे में कैद कुत्तों की हरकत, 10 दिन में 40 को बनाया शिकार
पंसारी गली के तिराहे पर कुत्तों ने छह को नोंचा, अफरा-तफरी
शहर में कुत्ते इन दिनों खूंखार हो गए हैं। इसको लेकर शहरवासियों में दहशत फैल गई है। सोमवार को बुधवारा बाजार में शाम चार बजे नत्थू पंसारी गली में एक कुत्ते ने एक मिनट के भीतर छह अलग-अलग लोगों को काट लिया। कुत्ते के हरकत से वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कुत्ते ने एक के बाद एक को बाइक सवारों को काट लिया। दो बाइक सवार सड़क पर गिर गए। कइयों ने जैसे-जैसे कुत्ते से जान बचाई। इसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 10 के दिन के भीतर चालीस से अधिक को कुत्तों ने काट लिया है।
सीसी कैमरे में कैद हुई कुत्ते की हरकत
बुधवारा बाजार में पंसारी गली के सामने सतीश शर्मा के सीसीटीवी कैमरे में कुत्ते काटने का घटनाक्रम कैद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पंसारी गली के आस-पास कुत्ता एक सप्ताह से अलग-अलग लोगों को काट रहा है। कुत्ता बच्चों निशाना बना रहा है। इसकी सूचना निगम अधिकारियों के पास पहुंची है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
कुत्ते हुए खूंखार, रहे सतर्क
-शहर के कुत्ते खूंखार हो गए हैं। कुत्तों से सतर्क रहें। दो दिन पहले बाम्बे बाजार में दो खूंखार कुत्तों ने एक कुत्ते को नोंच-नोंच कर मारडाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने के अनुसार लोगों कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों कुत्ते इतने खूंखार थे, लोग मारने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे खूंखार से शहरवासी सतर्क रहें। सूचना के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इन जगहों पर कुत्तों से लोग अधिक परेशान
-बुधवारा, रामगंज, बड़ाबम, दीनदयाल पुरम, लवकुश नगर, आनंद नगर, रामेश्वर रोड, श्रीमाली अस्पताल के आस-पास आदि कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों ने दस दिन के भीतर 40 व्यक्तियों को निशाना चुके हैं। रामेश्वर नगर के सुरेंद्र गीते ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कुत्तों के पकड़ने की कार्रवाई की मांग की हैै।
Published on:
14 Jan 2025 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
