16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस बर्तन में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बनता है लड्डू, उसी में बना दिया चिकन…मचा हड़कंप

hospital cook made chicken for himself: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अस्पताल के रसोइए ने अपने लिए उसी बर्तन में चिकन बनाया जिसमें गर्भवती महिलाओं के लिए लड्डू बनाए जाते हैं। (mp news)

less than 1 minute read
Google source verification
hospital cook made chicken for himself mp news

hospital cook made chicken for himself (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news:ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल की रसोई में प्रसूताओं (प्रेग्नेंट औरतों) के लिए लड्डुओं के साथ चिकन पकाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल की रसोई के ही बर्तन में चिकन पकाया गया था। मामले का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। इस कारनामे पर प्रबंधन ने यह कहते हुए पर्दा डालने की कोशिश की कि यह पुरानी बात है। (hospital cook made chicken for himself)

रसोइया ने बनाया चिकन

मंगलवार को चिकन और लड्डू एक ही रसोई में बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। रसोई कर्मचारी विनोद बाथम मान भी रहा है कि लड्डू अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हैं और चिकन उसने अपने लिए बनाया है। बता दें अस्पताल में भर्ती गर्भवतियों और प्रसूताओं के लिए लड्डू बनाकर भोजन के साथ पराेसे जाते हैं।

जिन बर्तनों में खाना पकता है, उन्हीं में चिकन

कमलाराजा अस्पताल की रसोई में यह घालमेल हैरान करने वाला है। क्योंकि इन्हीं बर्तनों में अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के लिए खाना पकता है। उन्हीं में रसोई कर्मचारी लडडू और चिकन बना हैं। यह तो सरासर मरीजों के साथ खिलवाड़ है।
वीडियो पुराना, पता लगाया जाएगा वीडियो देखा तो नही है लेकिन कुछ दिन पहले इस तरह के वीडियो की जानकारी जरूर सामने आई थी। वीडियो को देखकर मामले का पता लगाया जाएगा।- डाॅ. आरकेएस धाकड़, डीन जीआरएमसी