23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Police ने लोगों को बताया MSD का मतलब, अनोखे अंदाज में दी Dhoni को जन्मदिन की बधाई !

Happy Birthday Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (mahendra singh dhoni) के बर्थडे (ms dhoni birthday) पर मुंबई पुलिस (mumbai police) ने एक क्रिएटिव पोस्ट के जरिए उन्हें शानदार अंदाज में बर्थड विश किया। बता दें धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए।

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Jul 07, 2020

Mumbai Police gives social distancing twist to wish MS Dhoni on 39th birthday

Mumbai Police gives social distancing twist to wish MS Dhoni on 39th birthday

Happy Birthday Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni ) आज यानी 7 जुलाई को 39 साल के हो गए। एमएस धोनी टीम इंडिया का वो सितारा हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) को बहुत कुछ दिया है। Captian cool के नाम से मशहूर धोनी को हर कोई जन्मदिन की बधाई दे रहा रहै। लेकिन मुंबई पुलिस ने टीम धोनी को एक क्रिएटिव पोस्ट के जरिए शानदार अंदाज में बर्थड विश किया है।

मुंबई पुलिस ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ सभी लोगों को एक खास संदेश भी दे दिया । मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए मुंबई पुलिस ने अपने फॉलोअर्स को सोशल डिस्टेंसिंग का भी मैसज दिया।

Birthday Special: 39 के हुए MS Dhoni , तस्वीरों में देखें उनके करियर के सबसे खास पल !

Mumbai Police ने ट्वीट में एक स्टेडियम का फोटो है जिसमें क्रिकेट के स्टंप, बैट, बॉल और ग्लव्ज नजर आ रहे हैं और इनके साथ MSD लिखा हुआ है। लेकिन यहां MSD का मतलब Mahendra singh Dhoni की जगह Maintain Social Distancing लिखा है। वहीं फोटो के कैप्शन में लिखा है कि इसे माही के तरीके से करों - Stay 'Not Out', Stay Cool & Stump. हैप्पी बर्थडे कैप्टन कूल।

देखते ही देखते मुंबई पुलिस का यह पोस्ट वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 7600 लाइक्स मिल चुके थे। इसे 1700 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका था। वहीं सैकड़ों कमेंट्स आ चुके थे मुंबई पुलिस के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। ।

एक यूजर ने लिखा, 'आपकी रचनात्मकता को सलाम।'

एक यूजर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस ने शानदार काम किया। हमें मुंबई पुलिस पर गर्व है, आपकी वजह से हम सुरक्षित हैं।'

एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई पुलिस के ट्वीट में नयापन था।' एक यूजर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस की सोच सबसे अलग। आपने एक अलग ही स्तर पर सोचा।'

मुंबई पुलिस के अलावा धोनी की पत्नी साक्षी (dhoni wife sakshi ) ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साक्षी ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आए कुछ बदलावों की भी बात की है। साक्षी ने लिखा, 'तुम एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से और सफेद हो गए। थोड़े और समझदार और प्यारे हो गए (सही में)। तुम वह इनसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाए। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें। हैपी बर्थडे हज्बंड!!'