19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्म-दर्शन : विश्व शांति का लक्ष्य

हमें विभिन्न धर्मों के बीच बेहतर समझ को विकसित करना होगा, ताकि सभी धर्मों के बीच कार्य करने के अनुकूल एकता स्थापित की जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jun 12, 2021

dalai_lama.jpg

- दलाई लामा, बौद्ध धर्मगुरु

जो विश्व शांति को लेकर चिंतित हैं, जिनका लक्ष्य विश्व शांति है, उनको सबसे पहले दो कार्य करने चाहिए। पहला, हमें विभिन्न धर्मों के बीच बेहतर समझ को विकसित करना होगा, ताकि सभी धर्मों के बीच कार्य करने के अनुकूल एकता स्थापित की जा सके। यह लक्ष्य एक-दूसरे के मतों का सम्मान करते हुए और मानवता के कल्याण की हमारी समान सोच पर बल देकर कुछ अंशों में प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : आख्यान : मनुष्य कर्ता नहीं, माध्यम भर है

दूसरा, हमें मूलभूत आध्यात्मिक मूल्यों पर एक ऐसी व्यावहारिक आम सहमति बनानी होगी, जो हर एक मनुष्य के हृदय को स्पर्श करे और मानवीय सुख को बढ़ावा दे। इसका अर्थ यह है कि हमें सभी धर्मों में विद्यमान मानवीय आदर्शों पर बल देना चाहिए। ये दो चरण हमें व्यक्तिगत तौर पर और एक साथ मिलकर विश्व शांति के लिए आवश्यक आध्यात्मिक परिस्थितियां तैयार करने के कार्य में सहायक होंगे।

यह भी पढ़ें : आत्म-दर्शन : ईमानदारी से कमाएं

हम विभिन्न धर्म के अभ्यासी मिलकर विश्व शांति के लिए काम कर सकते हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण बात है धर्म के उद्देश्य की ओर देखना, न कि उसके धर्मशास्त्र और तत्त्व मीमांसा के विस्तृत रूप की ओर। विश्व में जितने भी धर्म है, वे विश्व शांति में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।