27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Opinion / द वाशिंगटन पोस्ट से… अफगानिस्तान के लोगों ने तालिबान को नहीं चुना

द वाशिंगटन पोस्ट से… अफगानिस्तान के लोगों ने तालिबान को नहीं चुना

Taliban : हमें सर्दियों तक तालिबान के पीछे हटने का इंतजार करना चाहिए था, इससे अफगानियों को रणनीति बनाने के लिए थोड़ा और समय मिल जाता। अब बस उम्मीद ही कर सकते हैं कि तालिबानी नेता अपनी कथनी पर कायम रहेंगे और बर्बरता नहीं करेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 19 Aug 2021, 11:38 AM IST

taliban.png

कोंडोलीजा राइस
लेखिका अमरीका की विदेश मंत्री (2005-09) व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (2001-05) रहीं हैं)
(द वाशिंगटन पोस्ट)

Taliban : अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन Joe Biden ने सोमवार को अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर अपने संबोधन में कहा - 'हमने उन्हें अपना भविष्य तय करने का हर मौका दिया।' यह बिल्कुल ऐसा है जैसे कि अफगानियों ने खुद आगे बढ़ कर तालिबान को चुना हो। काबुल के पतन को लेकर एक वर्ग की प्रतिक्रिया यह है कि जो कुछ हुआ उसके लिए अफगानिस्तान की सेना, वहां की सरकार और वहां के लोग जिम्मेदार हैं।

नहीं - उन्होंने तालिबान को नहीं चुना। वे लड़ाई में मारे गए, उन्होंने अलकायदा को कमजोर करने में हमारी मदद की। हमें दुनिया भर में आतंकरोधी तंत्र बनाने का समय मिला। इसी की बदौलत हम सुरक्षित रहे। हैरानी की बात नहीं कि अफगान सुरक्षा बलों ने लडऩे की इच्छा ही छोड़ दी। तालिबान ने चेताया कि अमरीका, अफगाानिस्तान से जा रहा है और जो हमारा विरोध करेंगे, उनके परिवार खत्म हो जाएंगे। उन्होंने अफगाानिस्तान को आधुनिक समाज की ओर बढऩे का अवसर खत्म कर दिया, जहां लड़कियां स्कूल जा सकें, महिलाएं अपनी मर्जी से नौकरी कर सकें और मानवाधिकारों का सम्मान किया जा सके।

अफगानियों ने लोकतंत्र को बल दिया। नेताओं को चुना, जो अक्सर विफल रहे लेकिन जनता के साथ बर्बरता से पेश नहीं आए। अफगान सरकार भ्रष्टाचार और ड्रग व्यापार रोकने में नाकाम रही। दुनिया भर में अफगानिस्तान की कई ड्रग कंपनियां हैं। सातवीं सदी के तालिबानी शासन, 30 साल के गृहयुद्ध से लेकर एक स्थिर सरकार तक की अफगाानिस्तान की यात्रा पूरी करने के लिए 20 साल काफी नहीं थे, न ही आतंक के खिलाफ हमारी उपलब्धियों को गिनाने के लिए काफी थे। हमें और अफगानियों को कुछ और वक्त चाहिए था। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो हमारा सबसे लम्बा युद्ध अफगाानिस्तान नहीं, बल्कि कोरिया रहा। वह युद्ध जीता नहीं गया था। वह एक गतिरोध - एक युद्धविराम के साथ खत्म हुआ था। दक्षिण कोरिया दशकों तक लोकतंत्र हासिल नहीं कर सका। सत्तर साल बाद भी वहां 20,000 से ज्यादा अमरीकी सैनिक तैनात हैं, इस स्वीकारोक्ति के साथ कि दक्षिण कोरिया की सुदृढ़ सेना भी अकेले उत्तर कोरिया से मुकाबला नहीं कर सकती।

हमें जो मिला, वह है उत्तरी कोरिया प्रायद्वीप पर स्थिर संतुलन, दक्षिण कोरिया जैसा सहयोगी और हिंद-प्रशांत महासागर में दमदार उपस्थिति। अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया नहीं है लेकिन छोटे से वादे के साथ हम शायद किसी वाजिब नतीजे पर पहुंच सकते थे। थोड़ा और वक्त मिलता तो अफगाानियों को लडऩे वाले सैनिकों की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि प्रशिक्षण, हवाई सहयोग और गुप्तचरी के लिए केवल अमरीका की मौजूदगी ही काफी होती। हम अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए आतंकरोधी साजो-सामान रख सकते थे और अपनी धरती को दोबारा आतंक की पनाहगाह बनने से रोक सकते थे। बगराम एयरबेस को बचा सकते थे, जो ऐसे इलाके के बीच है, जहां पाकिस्तान है व मध्य पूर्व का सबसे खतरनाक राष्ट्र ईरान नजदीक है।

हमने खुद को या अफगानियों को और वक्त नहीं देना चाहा। समझ में आता है। लेकिन हम इतनी जल्दी में थे कि लड़ाई बीच में ही छोड़ भागे। हमें सर्दियों तक तालिबान के पीछे हटने का इंतजार करना चाहिए था, इससे अफगानियों को रणनीति बनाने के लिए थोड़ा और समय मिल जाता। अब बस उम्मीद ही कर सकते हैं कि तालिबानी नेता अपनी कथनी पर कायम रहेंगे और बर्बरता नहीं करेंगे। चीन, रूस और ईरान ने हमारी साख के बारे में अनुमान लगा लिए हैं। अब हमें यूक्रेन, इराक और खास तौर पर ताइवान के साथ अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना होगा। और कुछ नहीं तो हम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन अफगाानियों को तुरंत शरण दें, जिन्होंने हम पर भरोसा किया।

(द वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत )