
प्योंचांग। दक्षिण कोरिया के शहर प्योंचांग में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों को समापन हुआ। समारोह में भविष्य की दृष्टि और शांति का संदेश पेश करते हुए ओलम्पिक की साहसिक भावना को उजागर किया गया। दक्षिण कोरिया ने रविवार को समाप्त हुए शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में पांच स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल 17 पदक जीते और सातवें पायदान पर रहा। किसी भी शीतकालीन ओलम्पिक में यह कोरिया के सबसे ज्यादा पदक हैं।
नॉर्वे अंकतालिका में पहले स्थान पर -
नॉर्वे अंकतालिका में शीर्ष पर रही। नॉर्वे ने 14 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। इस ओलम्पिक में 22 खिलाड़ियों को भेजने वाला उत्तर कारिया एक भी पदक जीतने में कामयाब नहीं हो पाया।
दे नेक्स वेव के नाम से तैयार थी योजना-
समापन समारोह के लिए खिलाड़ी और अधिकारी प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम में एकजुट हुए। प्योंगचांग के आयोजकों ने कहा कि समापन समारोह की योजना कार्यकारी रचनात्मक निर्देशक सोंग सेंग-वान द्वारा बनाई गई जिसका शीर्षक 'द नेक्स वेव' रखा गया। समारोह में आधुनिक सौंदर्यशास्त्र के साथ मिश्रित कोरियाई परंपरा का चित्रण भी किया गया। इसमें के-पॉप प्रोडक्शन के जरिए कोरिया के भविष्य का दर्शन भी पेश किया गया।
अगला विंटर ओलंपिक बीजिंग में -
अगला शीतकालीन ओलम्पिक खेल बीजिंग में होगा। यह पहला मौका होगा, जब शीतकालीन ओलम्पिक खेल एक के बाद एक एशिया में होंगे। बीजिंग गृष्मकालीन और शीतकालीन ओलम्पिक की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन जाएगा। बीजिग ने अपनी तैयारियों को लेकर एक आठ मिनट का सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया।
सबसे अधिक खिलाड़ियों को हुई मेजबानी -
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने समापन समारोह के दौरान कहा कि प्योंगचांग शीतकालीन खेलों ने नए कार्यक्रमों एवं डिजिटल प्रौद्योगिकी को शुरू करके और सबसे अधिक खिलाड़यों की मेजबानी करके 'नए रास्ते' खोले हैं। बाक ने कहा कि हम नए रास्तों को अपना रहे हैं। हमें बेहतर भविष्य का विश्वास है और हम इसमें सबकों शामिल करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बाक ने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण कई देशों के लोगों ने विभिन्न तरीकों से शीतकालीन ओलम्पिक को देखा।
हमारे खिलाड़ी आशावाद के सर्वश्रेष्ठ दूत - बाक
बाक ने कहा कि खिलाड़ी हमारे आशावाद के सर्वश्रेष्ठ दूत हैं। इसे हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। आपके अंदर मौजूद प्रतिस्पर्धा की भावना और आपके सुंदर खेल के लिए भी आपका धन्यवाद। उन्हानें कहा, "संयुक्त मार्च के साथ, आपने हमारे साथ शांतिपूर्ण भविष्य में अपने विश्वास को साझा किया है। उन्होंने आगे कहा कि आपने यह दर्शाया हैं कि कैसे खेल हमारे नाजुक दुनिया में लोगों को एक साथ लाता है। आईओसी इस ओलम्पिक मशाल के बुझने के बाद भी ओलम्पिक वार्ता जारी रखेगी।
Published on:
26 Feb 2018 08:34 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
