3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIAN GAMES: 10वीं बार ‘यिंग’ दीवार से पार पाने में नाकाम रहीं साइना नेहवाल, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

साइना नेहवाल वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग के खिलाफ लगातार 10 मैच हार चुकीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 12:32 PM IST

SAINA NEHWAL

ASIAN GAMES: 10वीं बार 'यिंग' दीवार से पार पाने में नाकाम रहीं साइना नेहवाल, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली। भारत ने एशियाई खेलों में आखिरी बार बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले में पदक 36 साल पहले 1982 में जीता था। तब सय्यद मोदी ने पुरुष एकल(सिंगल्स) मुकाबले में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद अब भारत की झोली में बैडमिंटन का एक और पदक भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने महिला एकल के कांस्य के रूप में दिलाया है। साइना को 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार मिली। इस हार के कारण वह फाइनल में प्रवेश से चूक गईं। साइना को महिला एकल के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से मात दी। साइना का एशियाई खेलों में यह पहला पदक है। हालांकि, उन्हें कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा भारत की बैडमिंटन में उम्मीदें अभी पीवी सिंधु से भी जिन्दा हैं, जो दूसरे सेमीफाइनल में जापान की वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ खेलेंगी।


वर्ल्ड नंबर-1 ने जीता पहला सेट-
वर्ल्ड नम्बर-1 साइना पहले गेम की शुरुआत में यिंग के आक्रामक खेल के आगे कमजोर नजर आ रहीं थी और इस कारण वह 5-1 से पिछड़ गई। इस बीच, यिंग कुछ गलत शॉट खेल बैठीं और सायना ने इसक फायदा उठाते हुए अपना स्कोर चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ 10-10 से बराबर कर लिया। पिछली बार एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली यिंग ने यहां सीधे पांच अंक लेते हुए साइना को फिर एक बार 15-10 से पछाड़ दिया। इस बढ़त को बनाए रखते हुए यिग ने पहला गेम 21-17 से जीत लिया।


दूसरे सेट में लीड बनाने के बाद हारी साइना-
दूसरे गेम में भी यिंग ने अपना दबदबा दारी रखा था। यहां सायना को उनकी गलती के कारण 2-6 से पिछड़ना पड़ा। पिछली बार इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का ही सफर तय कर पाने वाली भारतीय खिलाड़ी सायना ने अच्छी वापसी की औरर स्कोर 6-6 से बराबर कर लिया। यहां से दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे को बराबर की टक्कर देते देखा गया, लेकिन यिंग ने इस पर अच्छी वापसी की ओर सायना को 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस हार के कारण वर्ल्ड नम्बर-1 के खिलाफ साइना को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ रहा है।