3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ASIAN GAMES: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल में जीता ऐतिहासिक रजत पदक, यिंग ने दी मात

18वें एशियाई खेल में भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला गंवाते हुए रजत पदक जीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:17 PM IST

PV SINDHU

ASIAN GAMES: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला फाइनल में जीता ऐतिहासिक रजत पदक, यिंग ने दी मात

नई दिल्ली। यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में सोमवार को महिला एकल बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने रजत पदक जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उनको चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग ने 21-13, 21-16 से सीधे सेटों में मात दी। यह भारत का एशियाई खेलों में बैडमिंटन में पहला रजत पदक है। रविवार को सिंधु बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। रविवार को भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल सेमीफाइनल में हार गईं थी जिस कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत ने 18वें एशियाई खेल में बैडमिंटन में 2 पदक जीतें हैं। इस रजत पदक के साथ भारत के पदकों की संख्या कुल 44 पर पहुंच गई है। 8 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक भारत ने जीत लिए हैं।


फाइनल में हारी सिंधु-
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में हार मिली और इस कारण उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। हालांकि, इस रजत पदक के साथ सिंधु ने नया इतिहास कायम किया है। वह एशियाई खेलों में बैडमिंटन की किसी भी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की दिग्गज और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइ जु यिंग ने सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी।


सिंधु-यिंग के पूर्व मुकाबले-
सिंधु और यिंग के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमे सिंधु ने 3 और यिंग ने 9 मुकाबले जीते हैं। पिछले 5 मुकाबलों में सिंधु जीतने में नाकाम रही हैं ऐसे में सिंधु को यह मैच जीतने के लिए अप्रत्यासित खेल दिखाना होगा। सिंधु पिछले कई बड़े टूर्नामेंट में फाइनल मैच गंवा चुकी हैं इसलिए उनपर इसका दबाव भी होगा।


सेमीफाइनल में मिली थी आसान जीत-
भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले ही गेम से ही दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। दूसरे गेम में भी दोनों को बराबरी का संघर्ष करते देखा गया। हालांकि, अपने कद का फायदा उठाते हुए सिंधु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही थी। जापान की खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु पर दबाव बनाते हुए 12-10 की बढ़त हासिल कर ली और 22 मिनट में सिंधु को 21-15 से हराकर दूसरे गेम जीतकर 1-1 से बराबरी कर ली। सिंधु ने तीसरे गेम में यामागुची पर अपना दबाव बनाने की कोशिश करते हुए 9-4 की बढ़त बनाई। जापानी खिलाड़ी के खिलाफ इस बढ़त को बनाए रखते हुए सिंधु ने तीसरा गेम 21-10 से जीता।