1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन अर्जुन-सुनील ने जीता पहला पदक, जानें अब भारत के पास कुल कितने पदक

एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन भारत की झोली में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पहला पदक डाला है। अर्जुन-सुनील ने पुरुषों के कैनो डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता है।

less than 1 minute read
Google source verification
asian-games-2023.jpg

एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन अर्जुन-सुनील ने जीता पहला पदक।

एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन भारत की झोली में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने पहला पदक डाला है। अर्जुन-सुनील ने पुरुषों के कैनो डबल 1000 फाइनल में कांस्य पदक जीता है। वहीं, आज भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने नेपाल के खिलाफ क्‍वार्टर फाइनल से शुरुआत की है। जबकि भारतीय कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को हराते अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत की झोली में आज भी कई पदक आने की उम्‍मीद है। आइये जानते हैं कि अब भारत के पास कुल कितने पदक हो गए हैं।


एशियन गेम्स 2023 में आज अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने पुरुषों के कैनो डबल 1000 फाइनल मुकाबले में कांस्‍य अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 61 पर पहुंच गई है। आज के बाद भारत के पास एशियाई खेलों में पांच दिन हैं। भारत अपने 100 पदक जीतने के लक्ष्‍य को पूरा कर सकता है।


एशियन गेम्स 2023 में भारत के पदकों की बात करें तो भारत ने अभी तक कुल 13 गोल्‍ड मेडल जीते हैं और उसके सिल्‍वर मेडल की संख्‍या 23 है। जबकि एक और कांस्‍य के साथ भारत के नाम अब कुल 25 ब्रांज हो गए हैं। कुल 61 पदक के साथ भारत अंक तालिका में अब तीसरे स्‍थान पर है।

Story Loader