
भारत ने शूटिंग में जीता एक और गोल्ड तो अदिति अशोक ने गोल्फ में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास।
एशियन गेम्स 2023 भारत ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। चेनाई, जोरावर और पृथ्वीराज की तिकड़ी ने ये कमाल किया है। इस पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या अब 41 हो गई है। अब भारत तेजी से पदकों के अर्धशतक की ओर बढ़ रहा है। भारत के लिए आज में पहला पदक गोल्फ में सिल्वर के रूप में आया। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने रजत पदक जीताा। इसके बाद विमेंस टीम ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीता है।
एशियन गेम्स 2023 में अदिति अशोक ने शनिवार को खेल खत्म होने तक तीन राउंड्स में लीड बना रखी थी, लेकिन वह आज उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। अदिति ने सिल्वर जीता है, वहीं टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा है। भारतीय खिलाड़ी आज रविवार को कई अहम मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेंगे। शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी टीम और बॉक्सिंग के खिलाडि़यों पर आज फैंस की उम्मीद टिकी हुई हैं।
11 गोल्ड के साथ कुल 41 पदक भारत के खाते में
एशियन गेम्स 2023 में भारत के कुल पदकों की संख्या अब 41 हो गई है। इसमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने आज 8वें दिन जिस तरह से शुरुआत की है, उससे पूरी उम्मीद है कि भारत आज पदकों का अर्धशतक लगा सकता है।
Updated on:
01 Oct 2023 03:08 pm
Published on:
01 Oct 2023 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
