ग्रुप स्तर पर भारत की पहली हार
इससे पहले श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है। भारतीय कबड्डी टीम ने रविवार को एशियाई खेलों के अपने दूसरे ग्रुप मैच में श्रीलंका को 44-28 से हराया था।और उम्मीद की जा रही थी भारतीय टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ भी आसानी से जीत हासिल कर लेगी ।