2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026 Day 11 Schedule: ग्लासगो में 40 मेडल कैसे जीतेगा भारत? आखिरी दिन इन इवेंट में आ सकता है गोल्ड मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

जूडो में आज तीन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है। महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नरंग, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास चुनौती पेश करेंगे। अब तक जूडो में भारत चार मेडल अपने नाम कर चुका है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 02, 2026

CWG 2030

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Photo - IANS)

Commonwealth Games 2026 Day 11 Schedule: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज आखिरी दिन है। पिछले 10 दिनों से चले आ रहे इस मेगा इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, पैरा इवेंट्स, जूडो और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपना दबदबा साबित किया है। अब तक भारत कुल 39 मेडल जीत चुका है। अंतिम दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नज़रें टिकी होंगी।

जूडो में उम्मीदें

जूडो में आज तीन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है। महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नरंग, पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह और पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास चुनौती पेश करेंगे। अब तक जूडो में भारत चार मेडल अपने नाम कर चुका है।

ट्रैक साइक्लिंग

ट्रैक साइक्लिंग में दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रोनाल्डो सिंह लैटोंजम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में पदक के लिए चुनौती देंगे। पैरा साइक्लिंग में लीशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यदि दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों क्वालीफाई करते हैं तो वे रात में होने वाले 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल में भी उतरेंगे।

CWG 2026 भारत का शेड्यूल (2 अगस्त, रविवार)

समय (IST)स्पर्धाभारतीय खिलाड़ी / मुकाबला
2:09 PMट्रैक साइक्लिंगदिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस (पहला दौर)
2:30 PMजूडोईशरूप नरंग बनाम निकोल वुड (स्कॉटलैंड), महिला -78 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
2:40 PM*जूडोअवतार सिंह बनाम एरिस्टोस माइकल (साइप्रस), पुरुष -100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
3:00 PM*जूडोयश घंघास – पुरुष +100 किग्रा (राउंड ऑफ 16)
3:51 PMट्रैक साइक्लिंगरोनाल्डो सिंह – पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
7:30 PM सेजूडोसेमीफाइनल (यदि भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करते हैं)
8:40 PMपैरा साइक्लिंगलीसा दास – महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (मेडल इवेंट)
9:09 PMट्रैक साइक्लिंगदिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों – पुरुष 40 किमी पॉइंट्स रेस फाइनल (यदि क्वालिफाई करते हैं)