
ईशरूप नरंग, अवतार सिंह और यश घंघास तीनों अपने - अपने राउंड ऑफ-16 मुकाबले हार गए हैं।
Judo, Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारतीय टीम को जूडो खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीद थी। लेकिन जूडो में गोल्ड मेडल जीतने की भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं हैं। पुरुष और महिला दोनों इवेंट में भारत के हाथ निराशा लगी है। महिला जूडोका ईशरूप नरंग और पुरुष जूडोका अवतार सिंह और यश घंघास तीनों अपने - अपने राउंड ऑफ-16 मुकाबले हार गए हैं।
इशरूप नारंग क्वार्टर फाइनल में एमा रीड से हारकर बाहर हो गईं, वहीं अवतार सिंह और यश घंघास भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले हार गए हैं। अब ये तीनों भारतीय जूडोका रेपेचेज राउंड के ज़रिए ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मुकाबला करेंगे।
78 किग्रा वर्ग में भारत की ईशरूप नारंग को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की एम्मा रीड ने उन्हें इप्पोन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में एम्मा रीड ने पहले वाजा-आरी हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने 10 सेकेंड तक सफल होल्ड लगाकर मुकाबले का अंत इप्पोन के साथ किया और जीत अपने नाम कर ली।
हालांकि, इस हार के बावजूद ईशरूप नारंग का अभियान समाप्त नहीं हुआ है। उन्हें रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा। यदि वह अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती हैं तो भारत की झोली में जूडो का एक और पदक आ सकता है।
इससे पहले पुरुष वर्ग में भारत के अवतार सिंह -100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में साइप्रस के अरिस्टोस माइकल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली और निर्धारित समय तक कोई भी खिलाड़ी अंक हासिल नहीं कर सका। इसके बाद मुकाबला गोल्डन स्कोर में पहुंचा, जहां अरिस्टोस माइकल ने शानदार इप्पोन लगाकर जीत अपने नाम कर ली और अवतार सिंह का अभियान समाप्त कर दिया।
वहीं यश घंघास भी पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान व्हाइटहाउस ने बीच में ही निर्णायक युको हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बरकरार रखते हुए यश को वापसी का मौका नहीं दिया और अगले दौर में जगह बना ली।
Updated on:
02 Aug 2026 04:46 pm
Published on:
02 Aug 2026 04:04 pm
