नई दिल्ली।
भारतीय
क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक और स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल आज शादी के बंधन
में बंधने जा रहे हैं। खातबात यह है कि दिनेश और दीपिका एक बार नहीं बल्कि दो-दो
बार शादी करेंगे।

दिनेश हिंदू परिवार से हैं, वहीं दीपिका ईसाई। ऎसे में आज
यानी 18 अगस्त को दोनों की ईसाई रीति-रिवाज के साथ होगी। इसके दो दिन बाद यानी 20
अगस्त को दोनों हिंदू रिति-रिवाज के साथ एक बंधन में बंधेंगे।

दीपिका और
दिनेश की 2013 में सगाई हुई थी। इसके दो साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने में
जा रहे हैं। फिलहाल समारोह को निजी रखा गया है। इसमें कुछ रिश्तेदार और दोस्त ही
शामिल होंगे। हालांकि टीम इंडिया के इस वक्त श्रीलंका दौरे पर होने कारण कई
खिलाड़ी इस शादी में शिरकत नहीं कर पाएंगे, लेकिन ऎसा माना जा रहा है कि कप्तान
धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा शादी में पहुंच सकते हैं।

दीपिका के
पिता संजीव जॉर्ज ने बताया कि दोनों दिन शादियां चेन्नई में होंगी, जिसके बाद दोनों
वहीं अपना घर बसा लेंगे। पहले दिन दीपिका सफेद गाउन पहने नजर आएंगी, जबकि 20 अगस्त
को हिन्दू रीति-रिवाज से शादी के दिन तेलुगू शादी में पहने जाने वाली पीले रंग की
परंपरागत साड़ी में दिखेंगी।