1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: हॉकी इंडिया ने सरकार को पीआर श्रीजेश का नाम भेजा

हॉकी इंडिया ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चिंग्लेनसना सिंह कंगुजम, अक्षदीप सिंह और दीपिका ठाकुर की सिफारिश की है इससे पहले WFI ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का नाम भेजा था पिछले साल विराट कोहली को मिल चुका है राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

less than 1 minute read
Google source verification
PR sreejesh

PR sreejesh

नई दिल्ली। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश के नाम की सिफारिश की है। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेल मंत्रालय को पीआर श्रीजेश का नाम भेजा है। बुधवार को जारी नामों की सूची में पीआर श्रीजेश को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और चिंग्लेनसना सिंह कंगुजम, अक्षदीप सिंह और दीपिका ठाकुर को अर्जुन पुरस्कान देने की सिफारिश की है।

WFI ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भेजा था नाम

आपको बता दें कि इससे पहले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने महिला पहलवान विनेश फोगाट और पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया के नाम की सिफारिश की थी। WFI ने सरकार को इन दोनों खिलाड़ियों के नाम भेजे थे। इसके अलावा राइफल एसोसिएशन ने हिना सिद्धू और अंकुर मित्तल को खेल रत्न देने की सिफारिश की है। 2018 में विराट कोहली और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी 4 नाम सरकार को भेजे हैं। उनमें राहुल अवेयर, हरप्रीत सिंह, दिव्या करकरन और पूजा ढांढा का नाम शामिल है।