3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, विकास कृष्ण ने जीता मुकाबला

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने पाकिस्तान के तनवीर अहमद को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही विकास क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 27 Aug 2018, 5:25 PM IST

vikas krishna

Asian Games 2018: एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, विकास कृष्ण ने जीता मुकाबला

नई दिल्ली। चाहे किसी भी खेल का मैदान हो, मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होता है तो खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की धड़कनें भी बढ़ जाती है। इन दो चिर-प्रतिद्वंद्वी देश के बीच होने वाले सभी मुकाबले हाईप्रोफाइल में माने जाते है। इस समय इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी शामिल है। जहां आज मुक्केबाजी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। भारत की ओर से इस मुकाबले में विकास कृष्ण जबकि पाकिस्तान की ओर से तनवीर अहमद थे। मुकाबला जोरदार था, लेकिन उससे भी दमदार था भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण का प्रदर्शन।

5-0 के अंतर से दी मात-
भारत के मुक्केबाज विकास कृष्ण ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में कदम रखा लिया। विकास ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान के तनवीर अहमद को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। पिछले एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता विकास मुकाबले में पूरी तरह से हावी थे और इसी कारण सभी जजों ने फैसला विकास के हक में दिया।

दोनों के बीच जोरदार रहा मुकाबला-
2010 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले विकास पहले दौर से ही काउंटर अटैक की नीति पर खेल रहे थे वहीं पाकिस्तानी मुक्केबाज ने शुरुआती कुछ पलों में धैर्य दिखाया, लेकिन वह अचानक से हड़बड़ी में खेलने लगे जिससे विकास को मौका मिला और उन्होंने सटीक पंचों से अंक हासिल किए। दूसरे राउंड में भी विकास धैर्य के साथ खेले। यहां विकास को मौके ज्यादा मिले और विकास ने बेहतरीन फुटवर्क से डिफेंस किया तथा मौका पाते ही अपने जैब तथा हुक का इस्तेमाल करते हुए अंक बटोरे।

विकास कृष्ण क्वार्टर फाइनल में -
तीसरे राउंड में तनवीर ज्यादा हड़बड़ी में थे और इसी वजह से आसानी से अंक दे बैठे। इससे पहले भी विकास ने सैफ खेलों के फाइनल में तनवीर को मात दी थी। इस मैच में मिली जीत के साथ विकास कृष्ण क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके है।