इससे पहले मोहम्मद अनस और हिमा दास ने भी 400 मीटर फाइनल में अपनी-अपनी स्पर्धा में सिल्वर जीता है। हालांकि इस बीच 10,000 मीटर की रेस में गोविंदन लक्ष्मणन की खुशी को किसी की नजर लग गई और उन्हें इस रेस से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। हालांकि पहले ये ऐलान किया गया था कि गोविंदन ने कांस्य पदक जीता है, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें इस रेस से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। गोविंदन रेस के दौरान सफेद लाइन से बाहर चले गए थे।