नई दिल्ली। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी नितचाओन जिंदापोल को मात दी। इसके साथ सिंधु ने अपने लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 61 मिनट तक चले मुकाबले में नितचाओन को 61 मिनट में 21-11, 16-21, 21-14 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।