
ज्वाला गट्टा ने बिग बॉस में जाने की खबरों को बताया अफवाह
हैदराबाद : पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गट्टा टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तेलुगु सीजन में नजर आ सकती हैं, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए इस तरह की तमाम संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी।
ज्वाला गट्टा ने ट्वीट कर दी जानकारी
ज्वाला गट्टा ने अपने ट्वीट में लिखा कि नहीं वह 'बिग बॉस' में नहीं जा रही हैं। यह महज अफवाह है। इसके बाद यह साफ हो गया कि बाएं हाथ की यह शटलर इस शो में भाग नहीं ले रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस बार शो के तेलुगु स्टार नागार्जुन होस्ट कर सकते हैं।
ज्वाला गट्टा को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड
हैदराबाद की रहने वाली ज्वाला गुट्टा का जन्म महाराष्ट्र के वर्धा में 7 सितंबर 1983 को हुआ था। उन्होंने 6 साल की उम्र में पहले टेनिस और फिर बैंडमिंटन खेलना शुरू किया। लेकिन बाद में उनका रुझान पूरी तरह बैडमिंटन की तरफ हो गया। उन्होंने अपने करियर में बैडमिंटन युगल स्पर्धा में 14 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता है। वह लंदन ओलंपिक 2012 में बैडमिंटन की डबल्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल 2011 में उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।
फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
ज्वाला गट्टा एक खिलाड़ी के अलावा युवाओं में स्टाइल आइकॉन के रूप में भी मशहूर हैं। बैडमिंटन के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। वह अब तक दक्षिण की दो फिल्में फगली और गुंडे जारी गल्लनथायिंडे में काम कर चुकी हैं।
विवादों से भी रहा ज्वाला गट्टा से नाता
ज्वाला गट्टा के पिता क्रांति गट्टा भारतीय थे तो उनकी मां येलन गट्टा चीनी मूल की। उन्होंने 2005 में बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी, लेकिन 2011 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से जुड़ा। हालांकि दोनों इसे अफवाह बताया था। अपने खेल के समय उनका कई बार बैडमिंटन एसोसिएशन के साथ विवाद हुआ। इस वजह से उन्हें अपने करियर में नुकसान भी उठाना पड़ा था।
Updated on:
26 May 2019 10:39 pm
Published on:
26 May 2019 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
