चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने जीता स्वर्ण
लक्ष्य ने कुल 50 शॉट्स में 43 सटीक निशाने लगाए। इस स्पर्धा की स्वर्ण चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने जीता। उन्होंने 48 का स्कोर किया। कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के अहन डाएमयोंग के नाम रहा, जिन्होंने 30 का स्कोर किया। मानवजीत संधू पहले ही एलिमिनेट होकर पदक की दौड़ से बाहर हो गए थे। बता दें दूसरे क्वालिफिकेशन में मानवजीत ने कुल 119 अंकों के साथ शूट-ऑफ में 12 अंक लेकर पहला स्थान हासिल करने के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। लक्ष्य ने 119 अंक हासिल किए, लेकिन शूट-ऑफ में उन्हें अंक हासिल नहीं हुए लेकिन इसके बावजूद वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। इस सूची में दक्षिण कोरिया के जिवोन इयुम को दूसरा और उनके हमवतन दाएमयोंग एएचएन को तीसरा स्थान हासिल हुआ।