बजरंग को मिलेंगे तीन करोड़ रुपये
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने स्वर्ण जीतने पर राज्य के पहलवान बजरंग को बधाई दी और उन्हें तीन करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विज ने ट्वीट कर कहा, " एशियाई खेलों-2018 में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर बजरंग पुनिया को बधाई। हरियाणा सरकार इसके लिए उन्हें तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेगी।" बजरंग ने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक अपने नाम किया था और इस बार उनसे उम्मीद थी की वह अपने पदक का रंग बेहतर करेंगे। बजरंग ने सभी की उम्मीदों को पूरा करते हुए सोने का तमगा हासिल किया।