13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Neeraj Chopra की जर्सी विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल

भारतीय स्‍टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा पेरिस ओलंपिक में पहनी गई जर्सी को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया है। उनके साथ ही 23 खिलाड़ियों ने जर्सी व अन्य चीजें विरासत संग्रह को दान की हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Neeraj Chopra

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा उन 23 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया है। यह वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (MOWA) के ऑनलाइन थ्री डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित है। टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने चोपड़ा ने इस साल पेरिस खेलों में पहनी अपनी जर्सी दान कर दी है।

सेबेस्टियन को ने की सराहना

चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने विरासत संग्रह के लिए खेल से जुड़़ी अपनी चीजें दान करने के लिए एथलीटों की सराहना की है। नीरज के अलावा यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख (विश्व एथलेटिक्स की महिला ‘फील्ड इवेंट एथलीट ऑफ द ईयर’) और उनकी साथी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता थिया लाफॉन्ड ने भी अपनी जर्सी व अन्य चीजें विरासत संग्रह के लिए दान में दी हैं।