30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Norway Chess: 18 वर्षीय आर प्रग्‍गनानंद ने वर्ल्‍ड चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर किया एक और बड़ा उलटफेर

Norway Chess: भारत के ग्रैंडमास्‍टर आर प्राग्नानंदा ने सोमवार को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले उन्होंने मैग्नस कार्लसन और फैबियानो कारुआना को हराया था।

less than 1 minute read
Google source verification
r_praggnanandhaa.jpg

Norway Chess: भारत के युवा प्रतिभाशाली ग्रैंडमास्‍टर आर प्राग्नानंदा ने सोमवार को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। यह टूर्नामेंट में उच्च रैंक वाले खिलाड़ियों के खिलाफ प्राग्नानंदा की तीसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने मैग्नस कार्लसन और फैबियानो कारुआना को हराया था। नॉर्वे शतरंज ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा प्रग्‍गनानंदा ने विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन और विश्व नंबर 2 फैबियानो कारूआना को उनके क्लासिकल गेम में हराया और अब उन्होंने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को उनके आर्मगेडन गेम में हराया।

कार्लसन क्‍लसिकल में नाकामुरा से हारे

वहीं, अन्य क्लासिकल बाजियों में, मैग्नस कार्लसन को हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपना आर्मगेडन गेम गंवाना पड़ा। दूसरी ओर फैबियानो कारुआना और अलीरेजा फिरोजा ने अपना आर्मगेडन गेम ड्रॉ किया।

फिर कार्लसन से होगा मुकाबला

सातवें राउंड के बाद, कार्लसन 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं नाकामुरा 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि प्रग्‍गनानंदा 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रग्‍गनानंदा अब 8वें राउंड में लीडर कार्लसन से भिड़ेंगे।

यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच को लेकर बवाल, दिग्गजों ने ICC पर निकाली भड़ास

वैशाली कोनेरू से हारीं

इस बीच वैशाली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह हमवतन कोनेरू हम्पी से हार गईं। वैशाली 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अन्ना मुजिचुक 12 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जू वेनजुन 11.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वैशाली अब 8वें राउंड में अन्ना मुजिचुक से भिड़ेंगी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग