
पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह। ( फाइल फोटो सोर्स: एक्स@/iUmer12 )
Pakistani boxer Qudratullah missing from Glasgow: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) की समाप्ति के बाद बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कुदरतुल्लाह का पासपोर्ट उसके टीम मैनेजर के पास मिला है। जबकि सामान होटल के कमरे से ही बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके अचानक लापता होने की पुष्टि तब हुई, पाकिस्तानी दल उड़ान भरने की तैयारियों में लगा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कुदरतुल्लाह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने भार वर्ग का मुकाबला खेलने के बाद अचानक टीम होटल से लापता हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि वह बगैर पासपोर्ट के गायब हुआ है, जबकि उसका उसका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास ही था। बाद में जानकारी दी गई कि वह पाकिस्तानी दल के उड़ान से करीब छह घंटे पहले गायब हुआ।
बताया जा रहा है कि कुदरतुल्लाह को आखिरी बार रविवार तड़के 2 बजे होटल के रूम में देखा गया था। जब सुबह पाकिस्तानी दल उड़ान से पहले होटल की लॉबी में एकत्रित हुआ, तब वह नहीं पहुंचा। करीब 9 बजे उसके लापता होने की पुष्टि हुई। उसकी निजी चीजें और लगेज कमरे से ही बरामद हुआ है। जबकि पासपोर्ट और वापसी का टिकट टीम मैनेजर के पास मिला है। सूत्रों का यह भी कहना है क उसने जानबूझकर फ्लाइट छोड़ी है, ताकि वह ब्रिटेन में रुक सके।
कॉमनवेल्थ गेम्स की समाप्ति के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर के टीम होटल से लापता होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले बॉक्सर के अचानक गायब होने से पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन भी जांच के घेरे में है। यह पहली बार नहीं है, जब विदेशी दौरे से कोई पाकिस्तानी बॉक्सर गायब हुआ है। इससे पहले भी ऐसी घटानाएं हुई हैं।
दरअसल, यह पाकिस्तानी बॉक्सर के किसी विदेशी दौरे पर लापता होने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन ऐसे कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। लगभग हर बड़े इंटरनेशनल इवेंट में ऐसा होता रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान दो बॉक्सर सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान बर्मिंघम में लापता हो गए थे। इसके बाद 2024 वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर्स के दौरान इटली में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जोहेब रशीद पर होटल के रूममेट की विदेशी करेंसी और कीमती सामान चुराने का आरोप लगा। इसके बाद वह बुस्टो अर्सिजियो से गायब हो गया था।
Updated on:
04 Aug 2026 07:23 pm
Published on:
04 Aug 2026 06:55 pm
